माही बांध से सिंचाई के लिए कल से मिलेगा पानी, नहर के गेट खोले

0

 माही बांध से सिंचाई के लिए कल से मिलेगा पानी, नहर के गेट खोले




             झाबुआ। मनोज जानी

माही मुख्य बांध से इस वर्ष 22670 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बांध की कुल जल संग्रहण क्षमता 199.07 मि.घ.मी. है, जिसमें कुल उपयोगी जल क्षमता 135.60 मि.घ. मी. पानी सिंचाई एवं पेयजल हेतु उपलब्ध रहेगा।

            कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार कार्यपालन यंत्री श्री विपिन पाटीदार जल संसाधन विभाग द्वारा माही मुख्य बांध की बांयी तट नहर एवं माही शाखा नहर से सिंचाई हेतु निर्धारित चक्र अनुसार सिंचाई हेतु नहरों के माध्यम से जल प्रदाय किया जायेगा एवं इस दौरान नहरों का सतत निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग की जायेगी। इस समय एसडीओ धीरज जामोद भी मौजूद रहे।

            माही मुख्य बांध के गेट 8 नवम्बर 2024 से खोल दिये गये है अतः निर्धारित चक्रानुसार कृषकों को सिंचाई हेतु 10 नवम्बर 2024 से जल उपलब्ध कराया जायेगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)