मांदल की थाप और बासुरी की धुन पर थिरकर हर्षोल्लास के साथ मनाया भगोरिया-उत्साह के साथ षांतिपुर्वक समपन्न हुआ भगोरिया

0

 



रफीक कुरैशी।मालवा लाइव

आलीराजपुर। आदिवासी समाज की लोक संस्कृति एवं सभ्यता का भगोरिया मेला सोमवार को नगर मे उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ षांतिपुर्वक मनाया गया। मेले के चलते सुबह से ही नगर मे चारो ओर ग्रामिंणो की चहल-पहल नजर आई। युवक-युवती ढ़ोल मांदल की थाप पर झुमे वही दुसरी ओर बूढ़े और बच्चों ने भी मेले का भरपुर आंनद लिया। आसपास के अंचलो से आई हजारों की संख्या में यहां पर भारी भीड़ जुटी ओर भगोरिया का अहम हिस्सा बनी। मंगलवार को जिले के ग्राम बखतगढ एवं आम्बुआ में भगोरिया हाट मनाया जाएंगा। 

*कुर्राटियो की कुराट मे झुमते नजर आए*


स्थानिय फतेह क्लब मेदान के सामने पुराना जिपं परिषर मे भगौरियो मेले की चहल-पहल सुबह 11 बजे से ही प्रारम्भ हो गई थी। नगर मे चोराहो एवं मार्गो पर भगौरिये की ग्रामिणो की भारी भीड दिखाई देने लगी। भगोरिया हाट में तरह-तरह के सामग्री सहित अनेक प्रकार के व्यंजनों की दुकाने भी लगी थी। वही मेलास्थल पर झूले-चकरी सहित अन्य सामग्राी का भी लोगो ने जमकर आंनद उठाया। युवक-युवतियो की टोलिया आर्कषक साज-श्रृंगार कर विषेष वेषभुषा मे सुसज्जित होकर भगोरिया हाट मे नजर आए। जहां एक और युवतियां अपनी पारंपरिक वेशभुषा मे दिखाई दी वहि दुसरी और युवक धोती कुरता छोड़ जींस एवं टिसर्ट मे चष्मा पहनकर मुहं मे पान का बीडा दबाकर नाचते-गाते नजर आए। मेले मे आए ग्रामिंणो ने शरबत, कुल्फी एंव आईस्क्रिम का भी मजा लिया। वही युवा बासुरी एंव मंादलो की थाप पर मदमस्त होकर कुर्राटियो की कुराट मे झुमते नजर आए। पुरे नगर मे भगोरिये को लेकर खुषी का माहोल देखा गया। नगर मे व्यापारीयों का व्यवसाय कुल मिलाकर ठीक रहा। ग्रामीणों ने परंपरागत खैल खिलोने, नारियल, गन्ना, चने, हार कंगन, खजुर, गुलाल आदि की भी खरीददारी की। 

*नेता खुद थिरके और दुसरो को भी थिरकाया* 


भगोरिया पर्व में आदिवासी अचंल की प्रसिद्ध मांदल और ढोल से ग्रामीणों की गैर निकलने का अंदाज ही कुछ ओर रहता है। जिसे देखने के लिए देष-विदेश और अन्य शहरों से इस आदिवासी अचंल में भागोरिया की गैर देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। पर्व के चलते कांगेस एवं भाजपा के स्थानिय राजनेताआंे ने भी अपने-अपने कार्यकर्ताओ के साथ गैर निकालकर राजनैतिक रंग घोलने की पुरी कोषिष की। जहां एक और जिला कांगे्रस पुर्व अध्यक्ष महेश पटेल, क्षैत्रिय विधायक मुकेश पटेल, पुर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल के नेतृत्व मे स्थानिय सिनेमा चोराहे से एक गैर निकालकर मांदल की थाप देकर खुद थिरके और दुसरो को भी जमकर थिरकाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर, कांग्रेसी नेता प्रकाषचंद्र जेन, युवा नेता दिलीप पटेल, बापु पटेल, पुष्पराज पटेल आदी मोजुद थे। वहि दुसरी ओर स्थानिय बस स्टैण्ड मे भाजपा प्रदेष उपाध्यक्ष नागरसिंह चोहान एवं सासंद गुमानसिंह डामोर के नेतृत्व मे भगोरिया को लेकर जोरदार रंग जमाया। इस दौरान चोहान एवं डामोर ने मादल बजाकर कार्यकर्ताओ को खुब थिरकाया। इस अवसर पर भाजपा मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा नेता भदु पचाया, जिपं सदस्य इंदरसिह चैहान, नपा अध्यक्ष रितेष डावर आदि मोजुद थे। वहि दुसरी ओर भील सेना संगठन के प्रमुख षंकर बामनिया ने भी नगर मे ढ़ोल मांदल की थाप पर गैर निकालकर ग्रामिणो को षुभकामनाए दी। जयस संगठन के पदाधिकारी मेले व नगर मे घुमकर लोगो को भगोरिया व हौली की षुभकामनाए देते हुए नजर आए। 

*चाँक-चोबंद रही प्रषासन की व्यवस्थाए*     


कलेक्टर राघवेंद्रसिंह तोमर एवं पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व मे भगोरिया हाट को षांतिपुर्वक निपटाने के लिए उचित प्रबंध किए थे। नगर के विभिन्न चोराहो एवं मार्गो पर प्रषासन के एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर, एसडीएम लक्ष्मी गामड, थाना प्रभारी शिवराम तरोले, यातायात प्रभारी सुभाष सतपाडिया सहित दल-बल ने व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ ढंग से संभाल रखी थी। मेलास्थल मे आने-जाने वाले मार्ग चोराहो पर पुलिस दल तैनात थे, जो कि हुड़दंगीयों पर नजर रखे हुए थे। हालाकि कलेक्टर श्री तोमर एवं एसपी श्री सिंह भी नगर का भ्रमण कर भगोरिया मेले की सुरक्षा व तैयारियों का जायजा लेते हुवे दिखाई दिए ।


पुलिस दल-बल ने शाम चार बजते ही मेलास्थल पर लगे झुले चकरियो व दुकानो को बंद करवाया ओर भगोरिया में आए ग्रामीणों को मेलास्थल से एवं नगर के गली-चोराहों से उन्हे अपने घरों की और रवाना करते हुए नजर आए। पुलिस की सजगता से नगर का भगोरिया मेला षांतिपुर्ण निपट गया। 

फ़ोटो--संलग्न |

=============

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)