मालवा लाइव।झाबुआ
झाबुआ। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश दिनांक 01 जून, 2022 में मध्यप्रदेश नगरपालिका निगम अधिनियम 1956 की धारा 14 (1) में एवं मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 के अनुसार नगरीय निकायों आमा निर्वाचन 2022 हेतु वर्ष 2022 में निम्नानुसार समय अनुसूची किया गया है। जिसमें नगर परिषद मेघनगर हेतु जो कार्यवाही की जाना है। उसमें (1) निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन और नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करना 11 जून, 2022 शनिवार, प्रातः 10.30 बजे से। (2) स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन 11 जून, 2022 शनिवार प्रातः 10.30 बजे से। (3) मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 11 जून, 2022 शनिवार, प्रातः 10.30 बजे से। (4) नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारिख 18 जून, शनिवार प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक। (5) नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 20 जून, 2022 प्रातः 10.30 बजे से। (6) अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तारिख 22 जून, 2022 बुधवार प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक। (7) निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतिकों का आवंटन 22 जनू, 2022 बुधवार अभ्यर्थियों से नाम वापसी के ठीक बाद, मतदान बाद यदि आवश्यक हो तो प्रथम चरण 13 जुलाई, 2022 बुधवार प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक। (8) मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 18 जुलाई 2022 सोमवार प्रातः 9 बजे से होगा।
इस संबंध में परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण श्री एल.एस.डोडिया ने बताया कि नगर परिषद मेघनगर में कुल मतदाता 9694 है। यहां पर 15 वार्ड है। जिसमें पुरूष 4804, महिलाएं 4888 एवं अन्य 2 है।
संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

