अणुव्रत आंदोलन के प्रणेता आचार्य श्री तुलसी का महाप्रयाण दिवस विर्सजन दिवस के रूप में होगा आयोजित।

0

 




मालवा लाइव।पेटलावद


पेटलावद। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के 9वे अनुशास्ता अणुव्रत आंदोलन के प्रणेता युगप्रधान आचार्यश्री तुलसी का 26 वॉ महाप्रयाण दिवस (पुण्यतिथि) विसर्जन दिवस के रूप में दिनांक 17 जून 2022, शुक्रवार आषाढ़ विदी 3 को मनाया जाएगा।


कार्यक्रम का आयोजन श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के 11वें अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी श्री मधुबालाजी आदि ठाणा-5 के सानिध्य में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित  होगा तथा रात्रि 8 बजे से साध्वीश्री वृन्दके सानिध्य में भजन संध्या का आयोजन होगा।


उक्त दिवस पर साध्वी वृंद द्वारा श्रावक -श्राविकाओं को अधिक से अधिक त्याग-संयम, स्वाध्याय -ध्यान व जप करने की प्रेरणा प्रदान की जा रही है। उक्त जानकारी तेरापंथी सभा के मीडिया प्रभारी पियुष पटवा द्वारा दी गयी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)