आवागमन प्रभावित कर रहे सब्जी व्यवसाईयो पर नगर परिषद ने की सख्ती, चेतावनी के बाद जप्त किया सामान छोड़ा - नियमानुसार दुकान लगा रहे व्यापारी भड़के कहा-सभी दुकानें एक जगह लगे नहीं तो फिर से आ जाएंगे मुख्य मार्ग पर

0

 


 पेटलावद।मालवा लाइव

नगर परिषद पेटलावद ने पुलिस थाना एवं राजस्व विभाग की मदद से मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ सब्जी व्यवसायियों को मुख्य मार्ग से हटाकर नियत किए गए तीन स्थानों पर स्थापित किया गया।

इसके बाद भी कुछ सब्जी विक्रेताओं द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए मुख्य मार्ग पर ही दुकान लगाई जा रही थी। नगर परिषद की टीम द्वारा कई बार ऐसे व्यापारियों की हिदायत दी गई। इसके बावजूद एक कटहल व्यवसाई को हिदायत दी गई लेकिन उसने एक ना सुनी। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने उक्त व्यापारी की दुकान को सख्ती से उठाकर सब्जी व्यापारियों के लिए नियत स्थान पर शिफ्ट करने का प्रयास किया। लेकिन सब्जी व्यापारी द्वारा नगर परिषद के कर्मचारियों को अपशब्द बोलते हुए उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

 इधर नगर परिषद राजस्व व पुलिस की पहल पर सब्जी के लिए नियत स्थान पर अपनी दुकानें लगा ले रहे व्यापारी भी कटहल व्यापारी की इस हरकत से नाराज नजर आए। सब्जी विक्रेताओं ने नगर परिषद के कर्मचारियों को चेतावनी भी दे दी कि यदि उक्त व्यापारी को मुख्य मार्ग से नहीं हटाया गया तो सभी सब्जी दुकाने फिर से मुख्य मार्ग पर आ जाएगी। 

गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से मुख्य मार्ग डिवाइडर पर के किनारे पर स्थानीय तथा बाहर से आने वाले सब्जी विक्रेता दुकाने लगाते थे। जिससे यहां रहने वाले व्यापारी व मकान मालिकों से आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी। इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर ही लोग वहां खड़ा कर सब्जी क्रय करते थे। इससे छुटकारा पाने के लिए नगर परिषद राजस्व पुलिस ने संयुक्त रूप से सब्जी व्यापारियों से चर्चा कर उन्हें उचित स्थान पर स्थापित किया।

 नगर परिषद के अध्यक्ष मनोहर लाल भटेवरा व सीएमओ अशोक सिंह चौहान ने बताया कि नगर स्वच्छ और सुंदर दिखे। मुख्य मार्ग पर किसी भी प्रकार का आवागमन प्रभावित ना हो। इसलिए सब्जी व्यापारियों को आपसी सहमति से नियत स्थान पर स्थापित किया गया है। बाहर से आने वाले कुछ व्यापारी नियमों का उल्लंघन करते हैं। यदि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति निर्मित होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फ़ोटो

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)