*51 दिन उपवास की तपस्या का प्रत्याख्यान कर बना एक कीर्तिमान*

0

 


मालवा लाइव।पेटलावद


पेटलावद। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापन्थ धर्मसंघ के 11वे अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या शासनश्री  साध्वीश्री मधुबालाजी आदि ठाणा 5 की प्रेरणा से करवड़ निवासी श्री अशोकजी श्रीमाल ने आज 51 दिन की तपस्या का प्रत्याख्यान कर एक कीर्तिमान बनाया।


उक्त अवसर पर साध्वीवृन्द द्वारा उनकी तप अनुमोदना में सुमधुर गीतिका की प्रस्तुति दी गई, साथ ही उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने ओम अर्हम की समवेत ध्वनि से तपस्या की अनुमोदना करते हुए तप के उत्तरोत्तर विकास की मंगलकामनाएँ व्यक्त की।


ज्ञात जानकारी के अनुसार निकट इतिहास में तेरापंथ समाज में अब तक की पूरी चौखले और आसपास के क्षेत्रों में यह अब तक की सबसे बड़ी तपस्या है।


साथ ही कई श्रावक श्राविकाओं ने बेले,तेले,चोले की तपस्या का प्रत्याख्यान किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)