*पर्यटन क्वीज का प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार वितरण किए*

0




मालवा लाइव।रफीक कुरैशी 

आलीराजपुर।स्कूली छात्र -छात्राओं में संस्कृति, पर्यटन एंव पुरातत्व के प्रति जागरुक करने एंव पर्यटन को बढा़वा देने के उद्देश्य से मप्र पर्यटन बोर्ड एंव स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यटन क्वीज का आयोजन किया गया।क्वीज के प्रथम चरण में जिलाशिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में प्रातः 10 बजे लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 62 विद्यालय के तीन सदस्यीय छात्र-छात्राओं के दल ने सहभागिता की। उसमे से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 06 विद्यालयों का चयन प्रतियोगिता के दूसरे चरण *मल्टीमीडिया क्वींज* हेतु किया गया। प्रतियोगिता का द्वितीय चरण जो कि कालेज आडिटोरियम मे सम्पन्न हुआ |  जिसमे मल्टी मीडिया क्व़ीज के पहले रंगा-रंग कार्यक्रम के रूप मे क्वीज़ का संचालन करने वाले जिला क्व़ीज मास्टर जितेन्द्र तंवर एंव गिरीश भटनागर द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गईं ।  लिखित परीक्षा के परिणाम आने के बाद मल्टी मीडिया क्वींज अपने आठ चक्रों को लिये सम्पादित हुई। जिसमें शुरु से लेकर आखरी तक छात्रों मे कौतुहल बना रहा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में संस्कृति जैन  मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर,  जानकी यादव संयुक्त. कलेक्टर एंव म.प्र.पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी आर.के.सिंग उपस्थित थे। प्रतियोगिता के अन्त मे सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली तीन-तीन टीमों को क्रमशःविजेता एंव उपविजेता घोषित किया गया। सर प्रताप शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.अलीराजपुर से कु.देविका माली,कु.लक्ष्मी देहजीया,एंव कृष्णा मेहता, शा.क.उ.मा.वि.चन्द्रशेखर आजाद नगर से कु.कृतिका, कु.जाह्नवी, नौशिन एंव शा. माडल उ.मा.वि अलीराजपुर से कु.भुरी सोलंकी, उर्मिला चौहान एंव मंयक बघेल  विजेता एंव शा.क.शिक्षा परिसर कट्ठीवाडा़ से कु.देव्यानी, टींकल एंव वर्षा, माँडल उ.मा.वि. उदयगढ से कु.बबीता चौहान, विजय वागुल एंव एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अलीराजपुर से कु.बबीता, विजय एंव छत्रपाल डोडीयार उप विजेता रहीं | अंत मे पधारे सभी अतिथियों  द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार जिसमे विजेता टीम को प्रमाण-पत्र, मेडल एंव दो रात्रि एंव तीन दिनों के भ्रमण हेतु कूपन,एंव उपविजेता को भी प्रमाणपत्र, मेडल एंव एक रात एंव दो दिन के भ्रमण हेतू कूपन प्रदान किये गये। यह भ्रमण कार्यक्रम टूरिज्म बोर्ड द्वारा निशुल्क प्रदाय किया जाता है। इस प्रतियोगिता मे दर्शको के लिये भी प्रश्न थे सही उत्तर बताने वाये दर्शक छात्र छात्राओं को भी पुरूष्कृत किया गया। कार्यक्रम में पधारे समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षको एंव अन्य व्यक्ति को स्वल्पाहार एंव भोजन प्रदान किया गया।सम्पूर्ण प्रतियोगिता  कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह, संस्कृति जैन सीईओ जिला पंचायत, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुश्री जानकी यादव संयुक्त कलेक्टर, अर्जुनसिह सोलंकी जिला शिक्षा अधिकारी अलीराजपुर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में अल्पना बारिया प्राचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,आर.एस. बामनिया डाईट प्राचार्य, प्रो.रमेश भिण्डे,संजय परवाल प्राचार्य सह विकासखण्ड शिक्षाअधिकारी अलीराजपुर एंव उत्कृष्ट विद्यालय के स्टाफ नरोत्तम मेहता ,राघवेन्द्रसिंह गेहलोत,विश्वजीत तंवर ,जितेन्द्र तंवर, दिग्विजय कनेष प्रेमसिंह गुण्डीया, रामेश्वर राठौड़, शीतल कुमार,हीना तंवर,शिवराम बघेल ,दीलीप भँवर, हेमेन्द्र चौहान का विशेष सहयोग रहा |  संचालन एंव आभार जिला क्वींज मास्टर जितेन्द्र तंवर द्वारा किया गया।

दो फोटो--संलग्न |

==========

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)