पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी
कड़कड़ाती ठंड में कोई भी ठिठुरन से परेशान ना हो इसके लिए लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने कंबल वितरण का बीड़ा उठाया है।
लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष निलेशचंद्रसिंह कुशवाह, सचिव निलेश भट्ट, कोषाध्यक्ष यश रामावत ने बताया कि प्रतिवर्ष लायंस क्लब द्वारा ठंड से परेशान लोगों को कम्बलों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी कम्बलों का वितरण लायंस क्लब द्वारा किया गया। पिछले 3 दिनों से चल रही शीतलहर के कारण चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से परेशान लोगों को लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने ढूंढा ओर उन तक पहुँचकर कंबल का वितरण किया। इसके साथ ही लायंस पदाधिकारियों ने बताया इस प्रकार के कोई भी व्यक्ति ठंड से ठिठुरते हुआ मिले उसकी सूचना लायन सदस्य तक पहुंचाएं।
इस कार्य के लिए लायन सदस्यों ने रात्रि के समय निकलकर चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर ठंड में रात गुजार रहे बेसहारा लोगों को कंबल भेंट किए।

