अंगुठी से थान निकालने व माचिस कि डिब्बी में साड़ी रखने के लिए भारत जाना जाता है -शरद अग्रवाल

0


तन्मय चतुर्वेदी ।मालवा LiVE

पेटलावद।किसी भी व्यवसाय व संगठनों की  सफलता के चार स्तंभ होते हैं, कार्यकर्ता कार्यालय कार्यक्रम व कोष जिसके पास यह चार स्तंभ होते हैं वह संस्था अवश्य सफल होती है। उसी तरह से संस्थाओं व संगठनों को गतिशील बनाए रखने के लिए जहां संपर्क संवाद समन्वय व सहयोग होता है वह संस्था सदैव गतिशील रहती हैं। यह बातें  संस्थान व संगठन को गरिमा देती  हैं और उनका प्रदर्शन भी भव्य होता है। इन सब परिस्थितियों को सफलता के सूत्र में दो बातें पिरोंती है वो है संस्था प्रमुख का सतत प्रवास बैठक लेते रहना ।

भारत का व्यापार व्यवसाय उद्योग धंधे अनादि काल से विश्व को आकर्षित करता रहा है। विश्व के महानतम खोजी यात्री भारत आए और उन्होंने ने भी भारत के व्यवसाय का लोहा माना है। हमारे यहां अंगूठी से कपड़े का थान निकालना तो माचिस की डिब्बी में साड़ी रखे जाने की बातें प्रसिद्ध है । भारत की स्थापत्य कला विश्व को अचंभित करती रही है ।एक समय था जब भारत पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था में 34 प्रतिशत भागीदारी करता था यही कारण है कि भारत विश्व में सोने की चिड़िया के रूप में जाना जाता था। व्यापारी आज से नहीं अनादि काल से   राष्ट्र निर्माण का उन्नति का प्रतीक रहा है ।भारत के इतिहास में भामाशाह का नाम आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है। उक्त बातें भाजपा मध्य प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल ने पेटलावद में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन  को संबोधित करते हुए कही। आपने आगे कहा प्रकोष्ठ व्यापारी व सरकार के बीच में सेतु का काम कर रहा है कई ऐसे प्रस्ताव व आदेश सरकार से हमने व्यापारियों के हित में वापस करवायें हैं जो उनके हित में नहीं थे। प्रकोष्ठ कई अभिनव कार्य कर रहा है जिसमें सब्जी व्यापारी  छोटे व्यवसाई  ठेले के व्यवसाई के कार्य स्थल पर जाकर उनका जन्मदिन मनाना प्रमुख हैं।  राष्ट्र निर्माण हो मानव कल्याण हो गौशाला हो तीर्थ स्थान हो स्वास्थ्य संस्थान  हो व्यापारी हर जगह अपनी उपस्थिति देश व प्रदेश में करवा रहा है ।पहले की सरकार में व्यापारियों को हड़ताल धरना प्रदर्शन बंद जैसे आंदोलन करना पड़ते थे पर जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है व्यापार करना सरल हो गया है धरना प्रदर्शन अब कहीं पर भी देखने को नहीं मिल रहा है। व्यापारी  कि दुकान  चलता फिरता कार्यालय का कार्य करता है।  हमने सरकार को सुझाव दिया है कि हर जिला स्तर पर कलेक्टर के नेतृत्व में व्यापार समितियों का गठन किया जाए जिससे व्यापार व उद्योगों की समस्याओं का समाधान जल्दी से प्राप्त हो सके ।पूर्व राज्य मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा व्यापारी देश प्रदेश के ही नहीं भाजपा के विकास की भी रीड़ है। देश व प्रदेश की सरकार व्यापारियों के सम्मान देते हुए बजट के पूर्व उनसे राय मशवरा करती है और उनको सुझाव अनुसार बजट में कई बातें शामिल भी करती है । विकास के साथ समस्याएं भी आती है हम व्यापारी भाइयों की हर समस्या का समाधान हर स्तर पर करते हैं। व्यापारी का आशीर्वाद गांव से लेकर शहर तक हमें मिल रहा है यह सिलसिला कभी टूटना नहीं चाहिए ।

आकांक्षी विधानसभा संयोजक के के सिंह कालूखेड़ा ने कहा जीएसटी से आज देश की समस्याओं का समाधान हो रहा है। टैक्स के सरलीकरण का लाभ व्यापारी को हो रहा है। तो आयकर दाता भी सरकार की छूट से खुश है ।पहले गांव में व्यवसायियों को शोषण कर्ता के रूप में देखा जा रहा था लेकिन हमारी सरकार आने के बाद अब गांव वाले के सहयोगी के रुप में व्यापारी सम्मान पा रहे हैं ।भाजपा नेता व कर सहलाकार अनोखेलाल मेहता ने कहा भाजपा व्यापारियों को अगाध सम्मान दे रही है और वे भी भाजपा को सम्मान दे रहें हैं क्योंकि वह अब अपना व्यवसाय सम्मान के साथ करने में सफल हो रहे हैं ।जिला महामंत्री कृष्णपाल पाल सिंह गांगा खेड़ी ने कहा है आज टैक्स का हर पैसा राष्ट्र निर्माण में जा रहा है जिससे हर घर में विकास हो रहा है।सांसद प्रतिनिधि प्रदीप पालरेचा ने व्यवसायियों समस्या से अतिथियों को अवगत करवाया व समाधान का अनुरोध किया। मंच पर आईटी सेल के प्रदेश प्रमुख आशीष गोयल धार जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक संजय भंडारी विधानसभा प्रभारी के के सिंह ,  हेमंत भट्ट मंडल अध्यक्ष सोनु माडोंत सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा जिला कोषाध्यक्ष महावीर भंडारी अशोक मेहता विराजित थे। संचालन आजाद गुगलिया ने किया आभार जिला संयोजक संजय भंडारी ने माना। आयोजन के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन किया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)