बंटी व्यास शाजापुर।
शाजापुर। सरदार वल्लभभाई पटेल सीएम राइज विद्यालय शाजापुर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा अधिकारी शाजापुर श्री के के अवस्थी एवं सेवानिवृत शिक्षक श्री सोम जी श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी की अध्यक्षता में हुआ। उपस्थित अतिथियों का स्वागत श्रीमती सविता सोनी, श्री आनंदीलाल मकवाना, श्री जागेश जी सोनी, श्री कमलेश जी नागर, श्री आशीष जी जोशी,श्री हेमंत जी सक्सेना , सीमा सोनगरा द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन अर्चन एवं सरस्वती वंदना, गणेश वंदना कर किया गया।
वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। सरदार वल्लभभाई पटेल सीएम राइज विद्यालय शाजापुर की एंकर शाला एवं केंपस शाला हरायपुरा के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक एवं धार्मिक गीतों की रोचक एवं मनोरंजन प्रस्तुति दी गई। कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण बचाओ , महिला सशक्तिकरण, मोबाइल के दुरुपयोग को रोकने , बाल विवाह के प्रति समाज को जागरूक करने, परीक्षा के टेंशन को कम करने संबंधित विभिन्न प्रकार की नाटिकाएं प्रदर्शित की गई।
*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ धार्मिक भजनों से गुंजा मंच*
वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोचक प्रस्तुतियां दी गई इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक प्रस्तुतियों ने भी श्रोताओं का मनमोहित कर लिया. देश की विभिन्न संस्कृतियों के मिले जुले स्वरूप को विद्यार्थियों ने बखूबी मंच पर जीवंत कर दिया , जिसे देखकर सभी अचंभित हुए।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री के के अवस्थी एवं सेवानिवृत शिक्षक श्री सोम जी श्रीवास्तव द्वारा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया गया एवं विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला गया साथ ही विद्यालय में किया जा रहे नवाचारों की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी द्वारा अतिथियों को विद्यालय स्टाफ द्वारा किए जा रहे हैं नवाचारों एवं उपलब्धियां के बारे में अवगत करवाया तथा प्रयोगशालाओं एवं टीएम का निरीक्षण करवाया गया। अतिथियों द्वारा शिक्षकों एवं पूरी टीम की प्रशंसा की गई तथा टीमवर्क को सराहा गया। वार्षिकोत्सव के दूसरे दिवस 30 दिसंबर 2023 को विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण एवं सहभोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन शाला के विद्यार्थी कुमारी लक्ष्मी अंसल कक्षा 11 एवं सम्मान धार्वे कक्षा 12 के द्वारा शिक्षक श्री अंबाराम राजोरिया के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में सीएम राइज एंकर शाला एवं कैंपस शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार श्री आशीष जोशी द्वारा व्यक्त किया गया ।
