ऋषि शुक्ला । चंद्रशेखर आजादनगर
शासन प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं को लेकर बड़े बड़े वादे तो किए जाते हैं पर धरातल पर वे वादे किस तरह दम तोड़ देते हैं उसका उदाहरण बीती रात्रि को देखने मिला। चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में नसबन्दी शिविर आयोजित किया गया था जिसमे 50 महिलाएं भूखी प्यासी दिनभर डॉक्टर के इन्तजार में बैठी रही। ज्ञात हो कि अलीराजपुर जिले में सर्जन नही होने से झाबुआ जिले से सर्जन को बुला कर शिविर में ऑपरेशन किये जाते है। इसी लापरवाही में सर्जन ऑपरेशन के लिए चन्द्रशेखर आज़ाद नगर में शाम 6 बजे पहुचे । 50 महिलाओं के ऑपरेशन में बाद रात्रि में ठंड से ठिठुरते महिलाओं को परिजन दो पहिया वाहन से लेकर घर पहुचे शिविर में जिले में सर्जन ओर डॉक्टर की लेटलतीफी के कारण महिलाएं परेशान होती नजर आई परिजनों ने आरोप लगाया हमे सुबह से अस्पताल में भूखा प्यासा बुला लिया डॉक्टर शाम को पहुचे।
नसबन्दी के लिए शिविर में प्रातः 11 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था कुल 50 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है । सर्जन रामेश्वर वर्मा झाबुआ जिले के कल्याणपूरा में नसबन्दी शिविर से आपरेशन कर शाम को पहुचे है उनके आते ही 50 महिलाओं का ऑपरेशन देर शाम तक हुआ है।
- सीबीएमओ एम.एल.चोपड़ा

