पंच दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन, नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली

0



ऋषि शुक्ला, चन्द्रशेखर आजाद नगर 

श्री रामलला 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं जिसे लेकर देशभर में रामभक्तों द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं चन्द्रशेखर आजाद नगर में भी आज दिनांक से पंच दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है समस्त हिन्दु समाज समिति के बैनर तले हो रहे इस भव्य आयोजन में राष्ट्रसंत परम पुज्य श्री गोपालकृष्ण जी महाराज शक्करखेड़ी उज्जैन वाले के मुखारविंद से मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम प्रभु की जीवनगाथा रामकथा के रूप में सुनाई जाएगी । श्री रामकथा का शुभारंभ आज नगर में श्रीराम मंदिर से कथास्थल मण्डी ग्राउण्ड तक शोभायात्रा निकालकर किया गया। 


कथा में 11 जनवरी को शिव विवाह उत्सव, 12 जनवरी को श्री राम जन्म उत्सव, 13 जनवरी को श्री राम जानकी विवाह उत्सव मनाया जाएगा एवं 14 जनवरी को समापन व महाप्रसादी का आयोजन होगा । कथा का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा । नगर के सभी रामभक्त ढोल ढमाकों के साथ शोभायात्रा में कथास्थल तक पहुॅंचे जहाॅं कथा का शुभारंभ श्री गोपालकृष्ण जी महाराज द्वारा किया गया ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)