महावीर कालोनी में हुआ कार सेवको का सम्मान - राम जन्म भूमि के लिए कार सेवको में हुए थे शामिल

0

 महावीर कालोनी में हुआ कार सेवको का सम्मान

- राम जन्म भूमि के लिए कार सेवको में हुए थे शामिल



पेटलावद। अयोध्या में रामलला विराजित होने की पटकथा तो कारसेवकों ने पहले ही लिख दी थी। आज जब रामलला अयोध्या में विराजित होने जा रहे है तो उस समय के कार सेवको के सीने गर्व से फुले हुए है तो मन प्रफुल्लित हो रहा है।

पूरा देश खुशियां मना रहा है वही साथ मे उस संघर्ष के समय में अपनी सेवाएं कार सेवको के रूप में देने वाले कार्यकर्ताओ को भी नही भुला जा रहा हैं। लाखों की तादात में अयोध्या की भूमि पर पहुँचने वालो में पेटलावद के भी कार्यकर्ता कार सेवक बनकर शामिल हुए थे। इसमे अनोखीलाल मेहता, आजाद गुगलिया, प्रदीप पटवा, रामप्रकाश त्रिपाठी, राजेश सोनी, ललित भंडारी जैसे कार्यकर्ता पेटलावद नगर से शामिल हुए। जगह जगह आयोजन में महावीर कालोनी के आयोजन में इस कार सेवको का सम्मान, शाल श्रीफल भेंटकर किया गया ओर आज के अविस्मरणीय पल में अहम योगदान देने पर आभार माना।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)