घुघरी। प्रवीण बसेर
श्री राम नवयुवक मित्र मंडल द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर चुनरी यात्रा निकाली गई। अंबे माता मंदिर को 51 मीटर लंबी चुनरी भक्तों ने ओड़ाई।चुनरी यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए अंबे माता मंदिर पर पहुंची।
यात्रा की शुरुआत अंबे माता मंदिर से शुरू हुई जिसमें पुरुष सफेद ड्रेस में व महिलाएं चुनरी पहनकर शामिल हुई ।डीजे के साथ यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया पूरे रास्ते जय माता दी के जयकारे भक्तों ने लगाई। अंबे माता मंदिर पर विधि विधान से 151 मीटर लंबी चुनरी उड़ाई महा आरती बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। अंबे माता मंदिर के परागण में देर रात तक गरबे खेल जा रहे हैं जिसमें महिलाएं व पुरुष ड्रेस कोड में डीजे की गुजराती गरबा धुन पर गरबे खेले जा रहे हैं प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर रात गरबा खेलने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।






