दुर्गावाहिनी की बहनों ने तलवार व दंड प्रदर्शन में गोल्ड मेडल हासिल किया

0

 



पेटलावद। मनोज जानी

खेल से ही पहचान है, खेलो इंडिया के तहत प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तरीय झाबुआ में किया गया।

जिसमे दुर्गावाहिनी की बहनो ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता  में  गोल्ड मेडल हासिल किया।

झाबुआ में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शस्त्र प्रदर्शन में जया भूरिया ने तलवार में गोल्ड मेडल और अविका जोशी ने दंड में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पहली रेंक हासिल की।


खेलो इंडिया अस्मिता लीग का आयोजन किया गया जो 'खेलो भारत नीति' का एक प्रमुख घटक है, जो राष्ट्र निर्माण और महिला सशक्तिकरण के लिए खेलों को बढ़ावा देती है। यह लीग युवा लड़कियों के लिए एक समर्पित मंच है, जो ऐतिहासिक असंतुलन को दूर करने और नए अवसर पैदा करने का काम करती है। यह पहल खेलों में महिलाओं के बारे में सोच बदल रही है, उन्हें रूढ़िवादिता को चुनौती देने और नए आदर्श बनने में मदद कर रही है। जमीनी स्तर की प्रतिभाओं पर इस लीग का ध्यान प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना है जहाँ महिलाएँ केंद्रीय भूमिका निभाएँ और खेलों के माध्यम से अपनी पहचान बनाएँ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)