कपास की उन्नत किस्मो को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला का आयोजन कार्यशाला के माध्यम किसानो को कपास उत्पादन बढाकर आय में वृद्धि पर जोर

0



          झाबुआ। मनोज जानी
जिले के किसानों की आय में वृद्धि हेतु लंबे रेशे एवं अतिरिक्त लंबे रेशे वाले कपास की उन्नत किस्मो को बढ़ावा देने तथा उत्पादन में वृ‌द्धि कर किसानो की आय में वृ‌द्धि के उद्दे श्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ग्राम रुपारेल विकास खण्ड रामा में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के सहयोग से साईमा काटन विकास अनुसंधान एसोसिएशन कोयम्बटूर द्वारा किया गया। 
           जिले में कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में किसानो की आय में वृ‌द्धि हो इस हेतु किसानो को नवीन उन्नत तकनीक के बारे में प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु जोर दिया जाता है, तथा किसानो को कपास का उचित दाम प्राप्त हो इस हेतु विशेष प्रयास किये जावे ताकि जिले में कपास के उत्पादन को नई उचाइया मिल सके।
             कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वाई. प्रसाद पूर्व निदेशक, केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्था नागपुर द्वारा अपने उद्भोउदन के दौरान कहा कि किसान भाई कपास की नवीन उन्नत तकनीक एवं उन्नत किस्मो के उपयोग से अधिक उत्पादन प्राप्त कर आय में वृद्धि कर सकते है, साथ ही कहा कि पीएम मित्र टेक्सटाईल की स्थापना बदनावर में होने से जिले के कपास उत्पादक किसानों के लिये एक अच्छा अवसर प्राप्त होगा जिससे किसान भाईयों उच्च गुणवत्ता वाली लंबे रेशे वाले कपास की उन्नत किस्मों का चयन कर अच्छा उत्पादन लेकर आय में वृ‌द्धि कर सकते है। कम अवधि की किस्मो का चयन कर दो फसल ले सकते है।
         मधुबाबु साईमा सीडीआरए के डेवल्पमेंट अधिकारी द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से किसानो को कपास की विभिन्न किस्मो विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ आर. के. त्रिपाठी द्वारा उपस्थित किसानो को कपास की उन्नत तकनीक एवं रबी मौसम की फसलो पर समसामयिक जानकारी दी गई। इस पर एक दिवसीय कार्यशाला में नवीन वैज्ञानिक तरीके से काश्त कर सकते है। किया गया।
          साईमा सीडीआरए के विपणन सलाहकार श्री दिनेश गुप्ता द्वारा कार्यशला के उद्दे श्य एवं रूपरेखा की जानकारी दी गई। साईमा सीडीआरए की सचिव एवं मुख्य काटन प्रजनक डॉ. आसारानी ने बताया कि यह गैर सरकारी संगठन है जो उद्योपग से जुडी है परन्तु किसानो को सीधा लाभ पहुंचाती है।
          उप संचालक कृषि नगीन सिंह रावत द्वारा अवगत कराया कि किसान लंबे रेशे वाले कपास की नवीन उन्नत किस्मो तथ नवीन तकनीक को अपनाकर अपनी आय मं वृद्धि कर सकते है तथा किसानों भाईयो को उचित दाम प्राप्त हो इस पर जिला प्रशासन के सहयोग से पूरा प्रयास किया जा रहा है, साथ कृषक श्री जवला पिता रूपला को उपस्थित अतिथियो द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया किया गया। ग्राम रुपारेल के कृषक श्री जवला पिता रूपला के प्रक्षेत्र पर आयोजित कपास किस्म शक्ति बी.टी. का उपस्थित किसानो द्वारा अलोकन किया गया।
              आर.बी.एस. तोमर द्वारा किसानो को कपास की उन्नत काश्त तथा तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन गोपाल मूलेवा द्वारा किया गया तथा अभार ज्वाला सिंगाड द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जी.एस. त्रिवेदी परियोजना संचालक आत्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. जगदीश मोर्य, डा.डी.एस. तोमर, बी. एस. चैहान सहायक संचालक उद्या निकी, सहायक संचालक कृषि सन्तोषसिंह मौर्य, एस.एस.रावत एवं विभाग के समस्त मैदानी अमला एवं स्थानीय जनप्रतिनिधी उपस्थित हुए।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)