समाज संगठित होगा तभी विकास संभव है -अखिल भारतीय गुजराती बलाई समाज युवा संघ का दीपावली मिलन समारोह करडावद मे हुआ

0

 



 करडावद।
अखिल भारतीय बलाई समाज युवा संघ का दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित से हुई।
समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों का भी स्वागत व सम्मान के साथ समाज के सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं अधिकारियों का स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं  कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं मैं अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। नवनियुक्त जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि गुजराती बलाई समाज युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सोलंकी, विशेष अतिथि युवा संघ प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल डोडिया के द्वारा समाज में व्यापक पूर्तियों को दूर कर समाज विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की बात कही। आपने कहा कि हमें समाज के विकास के साथ-साथ हमें बच्चों में अच्छी शिक्षा, संस्कार, समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज कमजोर लोगों को सहयोग प्रदान कर उनके विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। समाज के संगठित रहने पर जोर दिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र सोलंकी पत्रकार ने किया। स्वागत भाषण युवा संघ जिला प्रभारी मनोज परमार ने दिया। संचालन युवा संघ प्रदेश संगठन मंत्री मनीष चौहान ने किया। आभार युवा संघ तहसील अध्यक्ष अनुज धानक ने माना ।
इस मौके पर अंबाराम बामनिया, नारायण मकवाना, बलदेव मकवाना, अशोक गुजराती, गोकुल बघेल, नरेंद्र परमार, विट्ठल धानक, सुभाष वर्मा, अशोक वर्मा, भरतलाल हरोड़, किशोर सोलंकी, ममता गुजराती, मिथिलेश टंडावी, समरथमल वर्मा, जगदीश सोलंकी, राजेंद्र सोलंकी, राजाराम बामनिया, जितेन्द्र सोलंकी, रवि राठौर, बंटू सालवी, भेरूलाल बामनिया, विजय परमार, सोनू वर्मा, श्याम सालवी, संजय मकवाना, सुरेश सालवी, भावेश चौहान, प्रकाश गोयल, मोहनलाल टंडावी, शकुंतला सोलंकी, राजकुमारी चौहान (नेहा), भंवरलाल परमार, मनीष पवार, गणेश बामनिया आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)