विमल उर्फ अजय पाटीदार नामक युवक के स्टेटस से मचा हड़काम.. मेरी मौत का कारण ग्लेशियर कॉन्वेंट स्कूल सारंगी को ठहराया जिम्मेदार रतलाम छोर स्थित माही नदी पर पहुंचा परिवार गोताखोर आने का कर रहे इंतजार

0



घुघरी।  प्रवीण बसेर

मेरी मौत का कारण ग्लेशियर कॉन्वेंट स्कूल सारंगी को जिम्मेदार   ठहराते हुए विमल उर्फ अजय पाटीदार ने अपने मोबाइल से एक स्टेटस डाला है। इसके बाद परिवार में हड़कंप  का माहौल पैदा हो गया रतलाम छोर पर स्थित माही नदी पुलिया पर पूरा परिवार तलाश में जुटा है । वही गोताखोर के आने का इंतजार कर रहा है फिलहाल इस पूरे मामले की पुष्टि आधिकारिक नहीं हो पाई है। परंतु ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक स्कूल के स्टाफ से परेशान हो गया था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया अब इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी।  मामले को लेकर ग्लेशियर कॉन्वेंट प्राचार्य से संपर्क नहीं हो पाया स्कूल के शिक्षक सत्यम वर्मा ने बताया शिक्षक  विमल पाटीदार  बालिकाओं को गलत तरह से देखता व बैट टच करता था स्कूल बालिकाओं के पालकों ने आपत्ति ली तो आज उसे स्कूल से निकाल दिया था । घटनास्थल  पर परिवारजन ग्रामीणों की भीड़ व चौकी प्रभारी सारंगी दीपक देवरे  चौकी प्रभारी करवड़ प्रहलाद सिंह चंद्रावत दलबल के साथ मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)