कच्चे मकान में लगी आग 1 लाख से अधिक की हुई नुकसानी

0

 



राजेश राठौड़। मालवा लाइव

रायपुरिया। शनिवार सुबह सात बजे के आस पास थाना क्षैत्र के गांव सागडीया के माल फलियां मे रहने वाले बाबु पिता थावरीया अरड़ के कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमे लगभग एक लाख रुपये की नुकसानी बताई जा रही है। घर मालिक अपने घर से दूध देने के लिए डेरी पर गए हुए थे। घर पर महिला अकेली थी। जैसे महिला को मालूम पड़ा कि घर में आग लग गई तो उसने आसपास के रहने वाले हैं ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए अपने घरों से पानी लेकर पहुंचे। तब तक आधा मकान जल गया था। मकान के अंदर पशु बंधे हुए थे। उन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। खाने पीने का सभी सामान जलकर राख हो गया। घर के अंदर एक पेटी में मकान बनाने के लिए 30 हजार रुपये के लगभग रखे हुए थे। वह भी जल गए।

 घटना की जानकारी मिलते ही गांव के प्रधान थावरीया मैडा ने पहुंच कर पेटलावद फायर ब्रिगेड बुलाया। वही 100 डायल को भी सूचना दी गई। दोनों मोके पर पहुंचे। आगजनी के नुकसान की सूचना मिलते ही हल्का पटवारी कमलेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर आग से हुई नुकसानी का पंचनामा बनाया। हल्का पटवारी ने बताया कि पंचनामा बनाकर तहसील कार्यालय दिया जाएगा। ताकी पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध हो सके। पटवारी के साथ गांव के कोटवाल पारसिग वाखला भी साथ मे रहे। गनीमत यह रही कि  जिस में मकान आग लगी उसकी दोनों और खेतो मे गेहु की फसल कटी हुई पड़ी थी। साथ में हवा भी रुकी हुई थी नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

फ़ोटो

======


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)