कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

0

 




मालवा लाइव।पेटलावद


पेटलावद। गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह साढ़े 7 बजे से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यज्ञ शाला पहुँची।

करीब 1 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में नारीशक्ति के साथ पुरुष वर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के आगे आगे अश्व पर सवार दो युवा पताका लहराते हुए चल रहे थे। बग्गी में पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम आचार्य व वंदनीय माताजी की तस्वीर के रूप में सूक्ष्म रूप से विराजमान थे। 

सिर पर कलश रखकर नारी शक्ति की टोली ने नगर की प्रदक्षिणा की। कलश पूजन के साथ चार दिवसीय यज्ञ प्रारंभ हो गया।

गायत्री शक्ति पीठ पेटलावद के तत्वाधान में शासकीय बालक स्कूल के प्रांगण में चार दिवसीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुआ। कलश जुलूस में पीले वस्त्र धारी सेकड़ो महिलाएं व बालिकाए सिर पर रखकर भाग ले रही थी। जुलूस में घोड़े बैंड बाजा भी शामिल था। 

यात्रा में गायत्री मंत्र का मंत्रोच्चार करती महिलाएं व अन्य साधक यज्ञ स्थल पर पहुंचे। चार दिवसीय यज्ञ के दौरान विभिन्न प्रकार के संस्कार के साथ हवन संपन्न कराया जाएगा।

प्रमूख चौराहों पर हुआ मंच से स्वागत-

यात्रा का प्रमुख चौराहों पर नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा के नेतृत्व में पार्षदो ने, महेंद्र जीवन अशोक भट्ट, पंकज अजय सोनी, गोपाल चौधरी, ओम यश सोनी परिवारन स्वागत सत्कार फूलों व शीतल पेय से किया।

इस मार्ग से गुजरी कलश यात्रा-

गायत्री शक्ति पीठ से शुरू होकर कलश यात्रा गांधी चौक, पीपाड़ा गली, झंडा बाजार, गणेश चौक, सीरवी मोहल्ला, जय किसान मार्ग, श्रद्धांजलि चौक, नया बस स्टैंड, शंकर मंदिर, पुराना बस स्टैंड, भगत सिंह मार्ग से पुनः गांधी चौक होते हुए शासकीय बालक स्कूल पर स्थित यज्ञशाला में पहुंची।

इन गांव से गायत्री परिजन हुए शामिल-

पेटलावद नगर के साथ में सारंगी, बामनिया, खवासा, रायपुरिया, बनी, रामनगर, बोलासा, झकनावदा, तारखेड़ी, जामली, बरबेट, बावड़ी, हमीरगढ़, पांच पीपला, करवड़, घुघरी, मठमठ, मांडन आदि स्थानों से गायत्री परिजन इस कलश यात्रा में परंपरागत पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुए।

नगर परिषद ने दिया स्वच्छता का अनूठा संदेश-

नगर परिषद पेटलावद के सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता का अनूठा संदेश देते हुए पूरे यात्रा मार्ग के पीछे पीछे चलते हुए सफाई कार्य को पूर्ण किया। कलश यात्रा का अनेक स्थानों पर फुल तो कहीं पर शीतल पेयजल से स्वागत हुआ। उस स्वागत के कारण सड़क पर फैले फूलों को साफ करने के लिए नगर परिषद के स्वच्छताकर्मी कलश यात्रा के साथ ही चल रहे थे। नगर परिषद की इस पहल को पूरे नगर में सराहा गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)