नाहर सोशल मिडिया फाउंडेशन के मध्यप्रदेश प्रभारी नियुक्त

0

 



इन्दौर/झाबुआ/थांदला।

 

पत्रकारों व जनता की समस्याओं के निदान को लेकर बनाये गए राष्ट्रव्यापी संगठन सोशल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर भाई भंडारी पुणे एवं राष्ट्रीय सचिव प्रवीण खारीवाल ने राष्ट्रीय प्रभारी प्रदीप जैन की  अनुसंशा पर मध्यप्रदेश अध्यक्ष हेमंत जैन की सहमति से अंचल के सक्रिय जाबांज युवा पत्रकार पवन नाहर को मध्यप्रदेश का प्रभारी नियुक्त करते हुए मध्यप्रदेश में संगठन को विस्तार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। नाहर को सोशल मिडिया फाउंडेशन मध्यप्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरभाई भंडार सहित समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्याप्त किया है वही अंचल के पत्रकारों व मित्रों ने बधाई दी है।

नाहर ने मध्यप्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए फाउंडेशन के जल्द विस्तारीकरण करते हुए पत्रकारों के हित के लिए सदैव ततपर रहते हुए आम जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन के समक्ष रखते हुए उन्हें उचित न्याय दिलाने की बात कही है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)