इस वर्ष थांदला में स्वाध्याय प्रेमी श्री चंद्रेशमुनिजी, थांदला गौरवश्री सुयशमुनिजी ठाणा 2 सहित चतुर्विद संघ के चातुर्मास का लाभ मिलेगा

0

 



मालवा लाइव।थांदला

थांदला। आचार्यश्री उमेशमुनिजी के शिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी के आज्ञानुवर्ती स्वाध्याय प्रेमी श्री चंद्रेशमुनिजी एवं थांदला गौरवश्री सुयशमुनिजी ठाणा 2 का आगामी चातुर्मास थांदला श्रीसंघ को मिला हैं। यह घोषणा प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी ने मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर नगर में मंगलवार को की। इस मौके पर श्रमण भगवान महावीर स्वामी, आचार्यश्री उमेशमुनिजी, प्रवर्तकश्री जिनेंद्रमुनिजी, स्वाध्याय प्रेमीश्री चंद्रेशमुनिजी सहित थांदला गौरवश्री सुयशमुनिजी के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। वहीं थांदला नगर में यह जानकारी मिलते ही श्रीसंघ में उल्लास का वातावरण छा गया। गौरतलब हैं कि थांदला गौरवश्री सुयशमुनिजी का दीक्षा के बाद थांदला नगर के लिए यह पहली मर्तबा चातुर्मास होगा।


थांदला संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे 


राजपुर में इस प्रसंग पर श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ थांदला के अध्यक्ष जितेंद्र घोड़ावत सहित संघ के पदाधिकारीगण व सदस्य भी उपस्थित थे। 


चतुर्विद संघ का लाभ मिलेगा 


श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ थांदला के सचिव प्रदीप गादिया व श्री ललित जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष रवि लोढ़ा ने बताया कि पूर्व से यहां सकारण साध्वीश्री निखिलशीलाजी, दिव्यशीलाजी, प्रियशीलाजी एवं दीप्तिजी ठाणा 4 पौषध भवन पर सुखसाता पूर्वक विराजित हैं और श्रीसंघ आपकी वैयावच्च आदि का पूरा पूरा लाभ ले रहा हैं। इस तरह थांदला संघ को इस मर्तबा वर्षावास में चतुर्विद संघ का लाभ मिलेगा। 


13 जुलाई से होगा वर्षावास प्रारंभ 


ज्ञात हो कि इस बार वर्षावास 13 जुलाई से प्रारंभ होगा। वर्षावास के दौरान संत मंडल एवं साध्वी वृंद के सानिध्य एवं प्रेरणा से श्रावक-श्राविकाएं व बच्चें विभिन्न आराधनाओं का लाभ लेने के लिए उत्सुकता पूर्वक रम जाएंगे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)