अलीराजपुर से रफीक कुरैशी की रिपोर्ट
अलीराजपुर जिले के ग्राम वालपुर भगोरिया मे एक युवती से छेडछाड के मामले को लेकर गिरफ्तार 15 आरोपी को ग्राम वालपुर और सोंड़वा के मुख्य मार्गो से सरेराह का निकाला | आरोपियो ने लोगो के सामने कहा अब कभी नहीं आएंगे वालपुर और अलीराजपुर, भगोरिया देखने कभी नहीं आएंगे वालपुर, आम लोगो ने आरोपियो के जुलुस के वीडियो मोबाइल में किये कैद।
उल्लेखनीय है कि अलीराजपुर जिले के वालपुर भगोरिया हाट में युवतियों से अश्लील हरकत करने वाले मनचलो को पुलिस ने घटना के 48 घण्टे बाद गिरफ्तार कर लिया| आरोपीयो के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के जुलूस के दौरान आरोपी अब जीवन मे कभी भी इस तरह की गलती नही करने की कसम खाते हुए दिखाई दिए ।
गिरफ्तार सभी आरोपी वालपुर भगोरिया हाट में एक युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था | पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुवे त्वरित कार्यवाही कर अंजाम दिया |
