पेटलावद। प्रवीण बसेर
जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर नेहा मीना एवं संजय तिवारी उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता इंदौर द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के परिपालन में मदिरा संग्रहण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध बसंती भूरिया, ज़िला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त पेटलावद 'अ' के ग्राम जूनापानीम में मुखबिर द्वारा बताये स्थान मडिया पिता सूरसिंह गुण्डिया के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर विदेशी मदिरा माउण्ट 6000 बियर मदिरा 5 पेटी, लैमाउण्ट प्रीमियम सुपर स्ट्रांग बीयर 3 पेटी कुल 08 पेटी अवैध अंग्रेजी मदिरा (96 बल्क लीटर) विधिवत जप्त कर कब्जे आबकारी लेकर मौके से फरार आरोपी मडिया पिता सूरसिंह गुण्डिया निवासी जूनापानी के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही नवीन विधान के तहत विडियोग्राफी व फोटोग्राफी कि गयी। जप्तशुदा मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य राशि रुपये 22,440/- है।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति सोनाली बेंजामिन के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक योगेश कुमार दामा द्वारा की गई व आबकारी उपनिरीक्षक श्री प्रेमसिंह परमार एवं आबकारी स्टाफ आरक्षक पंकज डोडियार एवं वाहन चालक लोकेंद्र सिंह बर्मन का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

