मालवा LiVE@Desk
झाबुआ। जिला प्रशासन एवं सामाजिक धार्मिक संगठनों जनप्रतिनिधियों के संयुक्त सहयोग से 10 मार्च को झाबुआ उत्सव का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में माननीय जिले के प्रभारी मंत्री श्री इन्दर सिंह जी परमार माननीय राज्यमंत्री, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा झाबुआ उत्सव में शामिल हुए थे। माननीय प्रभारी मंत्री जी के द्वारा झाबुआ उत्सव की सराहना की एवं लोक गायक श्री विक्रम चैहान एवं साथी कलाकार सुश्री सपना बंजारा का मंच पर अभिनंदन किया। उत्कृष्ट खैल मैदान पर झाबुआ उत्सव पर विभिन्न आदिवासी नृतक दल द्वारा बेहतर प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृतक दल झाबुआ को प्रथम पुरस्कार दिया गया। द्वितीय पुरस्कार राणापुर एकलव्य की छात्राओं को दिया गया एवं तृतीय पुरस्कार पेटलावद नृतक दल को दिया गया। सर्वक्षेष्ठ वैशभूषा के लिए श्रीमती ललीता सोनी एवं पुरूष वर्ग में श्री जयंत वैरागी को दिया गया। आदिवासी नारी शक्ति के ग्रुप द्वारा किए गए आदिवासी नृत्य की सभी के द्वारा सराहना की गई यह दल श्रीमती अन्नु भाबर एवं श्रीमती कुसुम भूरिया के नेतृत्व में परंपरागत वैशभूषा के कारण बहुत ही आर्कषक थी।

इस आयोजन में रात्रि को कवि सम्मलेन में राष्ट्रीय स्तरीय संचालक एवं कवि श्री शशिकांत यादव, सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि श्री अमन अक्षर ( राम गीत के लिए प्रसिद्ध ) कवि श्री राम भदावत वीर रस, कवि श्री हेमेन्द्र पांडे हास्य रस, कवि कानपुर से उपस्थित हुए थे। जिसे सभी लोगों ने सराहना की एवं देर रात आनन्द लिया। स्थानीय कवि श्री निसार पठान रम्भापुर श्री सुरेश राजपुरोहित उर्फ सन्नाटा की बेहतर प्रस्तुति पर सभी ने दाद दी।

झाबुआ उत्सव 10 मार्च को जो राजवाडा से रैली का शुभारंभ हुआ था। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री जी शामिल हुए थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, अनुविभागीय राजस्व श्री एल.एन गर्ग, डिप्टी कलेक्टर एवं इस आयोजन के नोडल अधिकारी श्री तरूण जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रशांत आर्या, जिला अधिकारी, माननीय अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती मन्नु बेन डोडियार, उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी डोडियार, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक, भाजपा जिला महामंत्री श्री सोमसिंह सोलंकी, जिला मीडिया प्रभारी श्री योगेन्द्र नाहर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार, पूर्व विधायक माननीय श्री शांतिलाल जी बिलवाल आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आयोजन के संयोजक श्री संजय काठी एवं कोषाध्यक्ष श्री हिमांशु त्रिवेदी के द्वारा व्यवस्था में अपना अहम योगदान दिया। इस रैली के आगे लोक गायक श्री विक्रम चैहान की प्रस्तुति थी। झाबुआ उत्सव की इस रैली को कई सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन के द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें नीमा समाज से मनीष कोठारी सी ए, सकल व्यापारी संघ से राजेश शाह एवं अन्य, बोहरा समाज से श्री नुरूउद्दीन भाई पिटोल वाला, नगर पालिका झाबुआ, मुस्लिम समाज से साबिर फिटवेल एवं अन्य, जिला केमिस्ट एसोसिएशन से मनोज बाबेल एवं अन्य, पेंशन एसोसिएशन से श्री रतनसिंह राठोर एवं अन्य, ग्राहक पंचायत से गणेश शंकर उपाध्याय एवं अन्य, वनवासी कल्याण परिसर से श्री मनोज अरोरा चिन्तामण गणेश मंडल से श्री निर्मल आचार्य एवं अन्य, रोटरी इनरव्हील महिला इकाई श्रीमती समता संजय काठी, इनरव्हील शक्ति झाबुआ श्रीमती रीतु सोडानी, जैन सोशल ग्रुप झाबुआ से श्री भरत बाबेल, बी-4 सिनेमा, मेघनगर अपना क्लब रोटरी श्री भरत मिस्त्री, एवं पतजंलि चिकित्सालय से श्री हिमांशु त्रिवेदी आदि के द्वारा मुख्य मार्ग से पुष्प वर्षा एवं स्वागत किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर बेहतर व्यवस्था के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एल.एस. डोडिया को प्रशस्ती पत्र दिया गया। कलेक्टर महोदय के द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का ह्नदय से धन्यवाद दिया है।