अंधे मोड़ एवं तेज रफ्तार ने ली युवा की जान- बस बाइक की भिड़ंत में एक की मौत एक घायल

0





मालवा लाइव। निर्मल व्यास 

करडावद प्राप्त जानकारी अनुसार करडावद निवासी ईश्वर मंडलोई जोकि अपने पारिवारिक मित्र की शादी  से बाइक क्रमांक एमपी 45 एमएम 2769 अतंरवेलिया से लौट रहे थे कि थांदला बदनावर के मार्ग पर शुक्रवार को देर रात करडावद से महज एक किलोमीटर पहले बारी हनुमान मंदिर के सामने इंदौर से अहमदाबाद जा रही वोल्वो बस क्रमांक एमपी 09 एफ ए 6006 से अंधे मोड़ पर आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसके चलते बाइक सवार ईश्वर मंडलोई की मौत हो गई वही बस में सवार यात्रियों के भी घायल होने की खबर भी  है घटना की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक लोकेंद्र चौधरी एवं बीट प्रभारी कैलाश सोलंकी मौके पर पहुंचे एवं मृतक को चिकित्सालय पहुंचाया शनिवार को अलसुबह जैसे ही ईश्वर मंडलोई की मृत्यु का समाचार मिला जिसके चलते ग्राम में शोक की लहर छा गई शनिवार को लाड़की नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण सामाजिक , धार्मिक संस्था राजनीतिज्ञ के साथ आर एस एस प्रमुख आकाश चौहान जिला पंचायत के  उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर पटवारी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त पटवारी महेश व्यास सुभाष राठौड़ भरत देवदा किशोर सोलंकी संजय भायल, दीपक काग, प्रकाश प्रजापत, पटवारी ईश्वर पाटीदार पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए उल्लेखनीय है कि थांदला बदनावर राजकीय मार्ग इन दिनों रखरखाव के अभाव में अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है वही इस मार्ग पर अंधे मोड़ संकेतक ओं के अभाव में दुर्घटनाओं को खुला न्योता देते नजर आ रहे हैं उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से ग्रामीणों में रोष है उनका कहना है कि यदि समय रहते इन अंधे मोड़ पर चेतावनी के संकेत बोर्ड नहीं लगाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)