स्वर्णकार समाज की महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव

0

 



रानापुर(ललित जैन)

होलाष्टक आरम्भ होते ही फाग महोत्सव मनाने लग जाते है । रानापुर स्वर्णकार समाज की महिला मंडल ने फाग महोत्सव स्वर्णकार समाज के श्री राम  मंदिर में  मनाया ,दोपहर 3 बजे समाज की महिला एकत्रित हुई जिसमे रोशनी कमलेश सोनी ने कृष्ण जी का रूप एवम ललिता ओम सोनी ने राधा जी रूप धारण किया । रंग गुलाल व नृत्य कर फाग उत्सव मनाया । जिसमे समाज की वृद्ध महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिती दी । 

नगर में स्वर्णकार समाज महिला मंडल बने 3 माह हो गए । इस महिला मंडल ने सबसे पहले निर्णय लिया कि समाज की महिलाओं के लिए फाइनेंस सुविधा को सुदृढ़ बनाया जाय ।  जिसमे 200 रूपये सप्ताह हर महिला, महिला मंडल को देंगी व हर सप्ताह एक महिला को 10 हजार की आर्थिक सहायता मिलेगी । इसका लाभ मंडल की प्रत्येक महिला को दिया जावेगा । विशेष फायदा समाज के उन परिवारों को मिलेगा जिन्हें आर्थिक मदद की आवश्यकता होती है । जिस पर किसी तरह का कोई ब्याज नही लिया जावेगा । इसी तरह इस व्यवस्था को 3 माह लगभग हो गए 

इस बीच महिला मंडल ने पावागढ़ महाकाली के दर्शन यात्रा का आयोजन कर चुका है । कार्यक्रम के अंत मे प्रसादी के रूप स्वल्पाहार का आयोजन हुआ ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)