होली पर बामनिया में होगा हास्य कवि सम्मेलन

0


बामनिया-उत्सव राजेश सोनी


17 मार्च होलिका दहन के दिवस  बामनिया में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । होली के रंग कवियों के संग में यहां हास्य धुंरधरों का महाजमावडा होगा । आयोजन को लेकर खास तैयारियां अंतिम चरण में है ।

आयोजन समिति के प्रमुख दिलीप कटकानी एवम उपसरपंच लोकेन्द्र कटकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 मार्च गुरूवार रात्रि 8 बज से बामनिया के मां अम्बिका मंदिर चौराहा पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । हास्य एवं व्यंग्य के इस महासम्मेलन में देष भर के ख्यातनाम कवि यहां पहुंचेगें और आयोजन की शोभा बढाएगें । कवि सम्मेलन के सूत्रधार प्रसिद्व हास्य रस कवि हरीष हंगामा रहेगें । साथ ही इन्दौर से श्रृंगार रस कवियित्री सुश्री साधना चौहान ,षाजापुर से हास्य रस कवि सुरेष बम ,भोपाल से श्रृंगार रस कवियित्री डा. नम्रता श्रीवास्तव ,आगर से हास्य रस कवि कुषालसिंह, निम्बाहेडा राजस्थान से दीपक हदयेष , राजस्थान से ही पं. षिव राजस्थानी,सिंगोली से गिरिराज गंभीर, बडनगर से हास्य कवि तेजपाल तेजा ,एवं खाचरौद से हास्य कवि सचिन निडर मुख्य रूप से आयोजन में सम्मिलित होगें ।

उल्लेखनीय है कि बामनिया नगर में लम्बे समय बाद कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है । जिसमें हास्य ,व्यंग्य,देषभक्ति एवं श्रृंगार आदि सभी रसों से भरपूर कविताओं से क्षेत्रभर के श्रोतागण, आनंद और उल्लास से सराबोर होगें 

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)