भगोरिया पर्व एवं त्यौहारिया हाट बाजार में रहा उल्लास

0

 



बामनिया-उत्सव राजेश सोनी


आदिवासी संस्कृति का लोकपर्व भौंगर्या भगोरिया पर्व बामनिया में शनिवार हाट बाजार के दिन मनाया गया । इस अवसर पर बामनिया सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से ग्रामीणों ने पर्व में भागीदारी की एवं हाट बाजार में अपनी जरूरतमंद वस्तुओं की खरीददारी की । श्रीराम मित्र मण्डल के युवाओ  गुडडू मुनिया, अमरसिंह डामर, कालू मुनिया, अर्जुन डामर, करण वसुनिया, निलेश कटारा, मिथुन अमलियार आदि बडी संख्या में युवाओं ने ढोलढमाकों एवं डीजे साउण्ड के साथ हाट बाजार में गैर निकाली ।जिसमें नृत्य एवं हर्पोल्लास के साथ बडी संख्या में युवाओं द्वारा सम्मिलित हुए । विगत दो वर्पो बाद भगोरिया पर्व की शुरूआत से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया ।हालांकि हाट बाजार में अपेक्षा से कम भीड नजर आई। हाट बाजार में एसडीओपी सोनू डावर ,थाना प्रभारी संजय रावत के निर्देशन में चौकी प्रभारी नरेश ननामा ,एएसआई अम्बाराम कटारे, फतेसिंह वागडिया, हेडकांस्टेबल बलवंत कुमार एवं राजेन्द्रसिंह ,आरक्षक जितेन्द्र चौहान, रवि डावर, तेरसिंह गामड, फूलसिंह डामर ,रामसिंह कटारा आदि पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैदी से संभाली ।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)