अपनी चिंताओ को भुलाकर भगोरिया की परंपराओं का निर्वहन करने मे जूटे समाजजन आदिवासी लोक संस्कृति का भगोरिया मेले अपने पुरे शबाब पर

0

 


रफीक कुरैशी। मालवा लाइव

आलीराजपुर। आदिवासी बाहुल्य जिले मे सप्ताह भर तक मनाए जाने वाला आदिवासी लोक संस्कृति का प्रसिद्ध भगोरिया मेला इन दिनो अपने पुरे षबाब पर है। आलम यह हे कि मेलो मे आसपास के शहरो व ग्रामो से आदिवासी समाजजन सहित आमजनो की खचाखच भीड उमड रही है। समाजजन अपनी सम्पुर्ण चिंताए भुलाकर अपनी मस्ती मे मदमस्त होकर भगोरिया मनाने की परंपराओं का बखुबी निर्वहन करने मे जुटे हुए है। इसी कडी मे मंगलवार को ग्राम आम्बुआ और बखतगढ़ में भगोरिया मेला हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। जहां एक और युवक-युवती ढ़ोल मांदल की थाप पर झुमते नजर आए, वही बूढ़े और बच्चों ने भी आंनद लिया। सुबह से ही इन भगोरिया हाट में तरह-तरह के व्यंजनों की दुकाने लगना शुरू हो गई थी। भगोरिया हाट में तरह-तरह के व्यंजनों की दुकाने लगना शुरू हो गई। वही मेलास्थल पर झूले-चकरी सहित अन्य सामग्राी का भी लोगो ने खूब आंनद उठाया। युवक-युवतियों कि टोलिया आर्कषक श्रृंगार कर विषेष वेषभुषा मे सुसज्जित होकर मस्ती के साथ उल्लासपूर्वक मनाते हुए नजर आए। इस दौरान युवक-युवतियों की टोलिया समुह मे न्रत्य करते हुए दिखाई दिए। बुधवार को जिले के ग्राम चाँदपुर, बरझर, मथवाड और बोरी में भगोरिया हाट मनाया जाएंगा।

*नेताओं ने जमकर बजाए ढोल-मांदल* 






मंगलवार को ग्राम आम्बुआ भगोरिया मेले के आयोजन मे कांग्रेसी नेता महेश पटेल अपने सेकडो नेता व कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होने ढोल-ढमाकों के साथ जोरदार गैर निकाली और क्षेत्रवासियों को भगोरिया व होली पर्व की शुभकामनाएं दी। भगोरिया में पटेल ने मांदल की ऐसी थाप लगाई कि हर कोई नाचने ओर झूमने पर मजबूर हो गया। यहां पटेल ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का साफा बांधवाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, अमान पठान, महेंद्र रावत, रमेश रावत, राजेन्द्र टवली, सुरेंद्र चैहान, जीतू देवड़ा, प्रेमसिंह भाई आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहि दुसरी ओर भाजपा की ओर से जिपं सदस्य इंदरसिंह चैहान, युवा नेता विषाल रावत, मुकामसिंह डावर, सरपंच जुवानसिंह युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्क्ी माहेष्वरी, ब्रजेष खंण्डेलवाल सहित आदि कार्यकर्ताओं ने ग्राम मे ढोल-मांदल बजाकर गैर निकाली। भील सेना संगठन सुप्रीमो षंकर बामनिया ने आम्बुआ भोगेरिया मंे गैर निकालकर होली व भगोरिया की बधाईयां दी। इस अवसर पर भील सेना संगठन प्रदेषाध्यक्ष रमेष बघेल, जिलाध्यक्ष चतरसिंह मण्डलोई, निर्भयसिंह पचाया, अंतिम कटारिया, सुमित काटारिया, विक्रम कनेष, रंजीत पचाया सहित भील सेना संगठन कार्यकर्ता व ग्रामीणजनो के सेकडो की संख्या मे उपस्थित थे।

* प्रशासन रहा मुस्तैद*

कलेक्टर राघवेंद्रसिंह तोमर एवं पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व मे भगोरिये हाट के दौरान प्रषासन के दल-बल ने व्यवस्थाएं पूरी तरह से संभाल रखी थी। मेलास्थल मे आने-जाने वाले मागर्¨ पर पुलिस के जवान तैनात थे, जो हुड़दंगीयों पर नजर रखे हुए थे। प्रषासन की इस माकुल व्यवस्था के चलते जिले मे अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं घटी तथा सभी भगोरिया मेले षांतिपुर्वक निपट रहे है। प्रशासन ने शाम चार बजते ही भगोरिया में आए ग्रामीणों को मेलास्थल से एवं ग्राम के गली-चैराहों से अपने घरों की और रवाना कर दिया था।

फोटो --संलग्न |



===

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)