राजस्व विभाग के कर्मचारी मदन भारती हुए सेवा निवृत्त

0

 




रायपुरिया। राजेश राठौड़

 राजस्व विभाग रायपुरिया के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी मदनलाल भारती  सेवानिवृत्त हुए।

 43 वर्ष अपनी सेवाएं दी। उनके सेवा निवृत्त होने पर परिजनों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता रमणलाल नायक व मख्यअतिथि गिरवरसिंह नायक पूर्व राजस्व निरक्षक एव विशेष अतिथि वर्तमान राजस्व निरक्षक अनिल किराड़े थे। तीनो का स्वागत परिजनों ने किया और उसके बाद तीनों अतिथियों ने अपने विभाग के कर्मचारी मदन भारती को शाल ओर श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि मदनजी की सेवा बहुत ही सराहनीय रही। इनका व्यवहार सभी से परिवार की तरह रहा। इस अवसर पर मदन भारती ने कहा कि जब भी विभाग में मेरी जरूरत लगी तो में हमेशा निःस्वार्थ भाव से तत्पर हु। आज मदन जी का जन्मदिन भी था। कार्यक्रम के बाद केक काटकर  उनका जन्मदिन भी मनाया।संचालन यश रामावत ने किया। आभार सतीश भारती ने माना। अंत मे ढोल धमाके के साथ सभी ने मदन भारती को अपने घर तक बिदा किया।

फ़ोटो

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)