गांव की सरकार से चुनने का समय मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह सुबह से लगी लाइने।

0

 




मालवा लाइव।प्रवीण बसेर


घुघरी। मेरा गांव मेरी सरकार के लिए ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रथम चरण में आज चुनाव सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हुआ जो दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। बुजुर्गों महिलाओं  ने बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यहां सुबह से मतदाताओं की लंबी लंबी लाइन देखी जा सकती है। घुघरी मतदान केंद्र पर 4 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 2044 मतदाता सरपंच उम्मीदवार 3 प्रत्याशियों को अपना मत देकर उनके भाग्य का फैसला करेंगे। 

मतों की गणना मतदान केन्द्र पर ही की जाएगी। करवड़ चौकी प्रभारी श्री गोवर्धन मकवाना ने बताया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन व कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल साथ है। किसी भी भय एवं भ्रांति में नहीं रहें। सभी अपने मत का प्रयोग करें अधिक से अधिक वोटिंग हो ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)