रायपुरिया के आदर्श मतदान केंद्र को दुल्हन जैसा सजा, मतदान दल का हुआ स्वागत

0





रायपुरिया। राजेश राठौड़


आदर्श मतदान केंद्र हायर सेकंडरी स्कूल पर मतदान दल की टीमें पहुँची।

 जहा पर प्राचार्य कल्पना वर्मा ,बी एल ओ देवेन्द्र चौहान ,हीरालाल सोलंकी,शिक्षक पुष्पेंद्र राठौर, श्रीमती दुर्गेश पांचाल, ग्रामपंचायत सचिव तोलसिंह  निनामा और अन्य कर्मचारियों ने तिलक ओर हार फूलों से स्वागत किया गया।

 यहां के मतदान केंद्र 133 को   निर्वाचन आयोग ने आदर्श मतदान केंद्र घोषित किया। जिसे  बलून और फूलों  एव तोरण,रंगोली बनाकर दुल्हन की तरह सजाया गया। वही टेंट, कॉरपेट  लगाकर और पानी की व्यवस्था की गई। ताकि  मतदाताओं को कोई परेशानी न हो। जब मतदान दल के प्रभारी अनसिंग वसुनिया से पूछा कि आपको यहां पहुचने पर कैसा लगा उन्होंने बताया कि मतदान दल का इतना अच्छा स्वागत किया गया। मतदान केंद्र को इस तरह सजाया गया मेने पहली बार देखा ।ग्रामपंचायत सचिव तोलसिंह निनामा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर टेंट और पानी की पूर्ण व्यवस्था की गई एव दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है।

फ़ोटो: मतदान कर्मियों का मतदान केंद्र पर हुआ स्वागत।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)