कलेक्टर मिश्रा ने मतदान दलो से रुबरु चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

0

 





मालवा लाइव पेटलावद। निर्मल व्यास


त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन पेटलावद क्षेत्र में सामग्री वितरण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पहुचे

शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन क्षेत्र पेटलावद में पहुचें। यहां पर मतदान दलो को जो सामग्री का वितरण किया जा रहा था, सोमेश मिश्रा ने व्यवस्था का जायजा लिया एवं मतदान दलों से रूबरू चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिसमें रविवार को पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान होना है। सामग्री वितरण उत्कृष्ट विद्यालय पेटलावद में किया जा रहा है। बडी संख्या में मतदान दल उपस्थित था। सम्पूर्ण व्यवस्था रिटर्निंग अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  पेटलावद  शिशिर गेमावत के नेतृत्व में किया जा रहा था। 

श्री मिश्रा ने सभी से आव्हान किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन करवाए एवं मतदान स्थल पर ही मतो की जानकारी उपलब्ध कराए। मतो की गणना मतदान केन्द्र मतदान केन्द्र पर ही की जावे। कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल आपके साथ है। किसी भी भय एवं भ्रांति में नहीं रहे।

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम  शिशिर गेमावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सुश्री सोनू डावर, सीईओ जनपद पंचायत पेटलावद  अमित व्यास, थाना प्रभारी पेटलावद  सुरेन्द्र सिंह, जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षक प्रोफेसर  रविन्द्र सिंह, उपयंत्री  एस.के. तिवारी,व्याख्याता हरिश कुण्डल, यूडीटी अजय कुशवाह आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)