निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन पेटलावद एवं थांदला जनपद क्षेत्र में दिनांक 25 जून को हुए मतदान की व्यवस्था का जायजा लिया

0

 




मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक श्री एस.एस.राठौर के द्वारा दिनांक 25 जून, को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन जनपद पंचायत पेटलावद एवं जनपद पंचायत थांदला में हुए मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं व्यवस्था का जायजा लिया। प्रेक्षक महोदय द्वारा मतदान सामग्री वितरण, मतदान दलों की रवानगी का भी अवलोकन किया एवं रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पेटलावद श्री शिशिर गेमावत एवं रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम थांदला श्री अनिल भाना से निर्वाचन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान प्रेक्षक महोदय द्वारा अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा से भी चर्चा की। प्रेक्षक महोदय के लाईजिनिंग अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री ओ.पी. बनडे भी उपस्थित थे। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)