अनोखी शादी: मुखबधिर जोड़े ने लिए सात फेरे-प.ने इशारे इशारे में कराई शादी

0





रायपुरिया। राजेश राठौड़

पुराने लोगो की कहावत सही होती है कि जोड़ियां तो ऊपर वाला बनाता है। ऐसा ही मामला हाल ही में खवासा में देखने को मिला। यहां के राठौड़ समाज के युवक कमलेश मूकबधिर है। वे सुन नही सकते और बोल भी नही सकते है। ऐसे में शादी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

खेर ऊपर वाले के घर देर है पर अंधेरे नही। आखिरकार कमलेश को अपनी जीवनसंगिनी मिल ही गई। कमलेश ने अपने ही जैसी संध्या के साथ परिवार की मदद से विवाह रचाया। जिसने भी इन दोनों की जोड़ी देखी तारीफ करने से अपने आप को नही रोक पाया। सबसे बडी खास बात यह थी कि पंडित के मंत्रोच्चार से इन दोनों की शादी कराई। जिसमे पंडित जी ने इशारे इशारे में दोनो की शादी कराई। पंडित जी ने बताया कि इस तरह की अनोखी शादी उन्होंने पहली बार कराई।

फ़ोटो: अग्नि के साथ फेरे लेता मूकबधिर जोड़ा।

=========

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)