मालवा लाइव।पेटलावद
पेटलावद। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की साधारण बैठक स्वाध्याय भवन पर आयोजित की गई। जिसमें सर्वप्रथम नवकार मंत्र का जाप किया गया। फिर निवृत्तमान कार्यकारिणी द्वारा आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का ब्यौरा दिया गया व वर्ष 2022 में पूण्य पूजं पूण्य शीला जी के होने वाले चातुर्मास को सफल बनाने हेतु अनुरोध के साथ क्षमा याचना निवृतमान सचिव नीरज जैन द्वारा की गई।
पश्चात नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न की गई। जिसमें वरिष्ठ अभिभाषक अनोखीलाल मेहता को अध्यक्ष, मणीलाल चाणोदीया व महेंद्र कटकानी को उपाध्यक्ष, विनोद बाफना को सचिव, विमल मोदी को कोषाध्यक्ष व संतोष गुजराती को सह कोषाध्यक्ष सर्वानुमति से बनाया गया।
नवीन कार्यकारणी ने पद ग्रहण करने के साथ ही कहा आगामी चातुर्मास हेतु शीघ्र ही समिति बना कर ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया जाएगा। निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र मोदी, उपाध्यक्ष सोहन चाणोदीया, सचिव नीरज जैन, कोषाध्यक्ष अशोक मेहता का आभार व्यक्त किया गया। वरिष्ठ श्रावक राजेंद्र कटकानी द्वारा मंगल पाठ सुनाये जाने के पश्चात सभा का विसर्जन किया गया।
फ़ोटो
अनोखीलाल मेहता व विनोद बाफना की।
===========


