त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के मद्देनजर आयुक्त इंदौर संभाग एवं आई जी ग्रामीण द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झाबुआ जिले के निर्वाचन के संबंध में जानकारी प्राप्त की

0

 




मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। दिनांक 14 जून को सायं इंदौर संभाग के आयुक्त एवं आई जी ग्रामीण के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झाबुआ में चल रहे निर्वाचन कार्यो की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्वाचन के संबंध में झाबुआ में की गई समस्त कार्यवाही के संबंध में अवगत कराया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द्र तिवारी द्वारा जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया। इस संबंध में आयुक्त महोदय द्वारा एवं आई जी ग्रामीण द्वारा निर्वाचन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। 

झाबुआ एनआईसी वीडियो कांफं्रेसिंग कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल सेंस एवं मेन पावर श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनिल झा, नोडल अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी मतपत्र श्री दिनेश वर्मा डीआईओ श्री कपिल कुमावत, आरटीओ श्रीमती कृतिका मोहटा, निर्वाचन नोडल अधिकारी प्रशिक्षण श्री सुनिल राणा, नोडल अधिकारी सामग्री वितरण एवं ईईआरईएस श्री लोकेन्द्र मण्डलोई उपस्थित थे।

संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)