मालवा लाइव। निर्मल व्यास
त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां इन दिनों जोरों पर है नामनिर्देशन व नाम वापसी के साथ चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद अब पंचायत स्तर पर 25 जून को होने वाले चुनाव को लेकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं उसी के अंतर्गत शनिवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश एवं रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पेटलावद क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों पर दीप प्रज्वलित कर आमजन में यह संदेश देते हुए कि मतदान आपका अधिकार है और आपको मतदान अवश्य करना चाहिए इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पेटलावद अमित व्यास ने बताया कि आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके



