उत्तर काशी के चार धाम यात्रा कर सकुशल लौटे भक्तों का नगर में हुआ भव्य स्वागत

0





मालवा लाइव।थांदला 


थांदला। उत्तराखंड के चार धाम बाबा केदारनाथ, बद्रीविशाल, गंगौत्री व यमनोत्री की 15 दिवसीय पवित्र यात्रा कर अपने गृह नगर लौटने पर स्वदेशी जागरण मंच विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय, सपना उपाध्याय, रुकमा चौहान, सिद्धार्थ चौहान, राजू गिरी, भूपेंद्र छाजेड़, अक्षय उपाध्यय व अथर्व उपाध्याय का नगर के पत्रकारों व परिजनों ने थांदला रोड़ स्टेशन पहुँच कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया वही थांदला नगर में बस स्टैंड पर पँथवारी पूजन करने के बाद एक बार पुनः अंचल के पत्रकारों समाजसेवियों व परिजनों ने आतिशबाजी करते हुए बम बम भोलें के जयकारें लगाते हुए उनका पुष्पमाला पहनाकर व पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत उपाध्याय ने बताया कि जीवन की सार्थकता भगवान के चरणों में स्वयं को अर्पण करने से मिलती है वही विश्व शांति के भावों को लेकर उनकी यात्रा भक्ति व आनन्दमय निर्विघ्न सम्पन्न हुई, जिसके लिए नगर के इष्टमित्रों व परिजनों की दुआओं का भी असर रहा इसलिए उन्होनें सभी ज्ञात अज्ञात शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद किया अंत में सभी को चारधाम की प्रसादी प्रदान की गई।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)