बामनिया उत्सव राजेश सोनी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में क्षेत्रभर में मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।सरपंच, पंच, जनपद एवम जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।बामनिया सहित समीपी ग्रामो में भी सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर कतारें लगी रही।तेज गर्मी और उमस भरी तपन के बावजूद मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में अपनी भागीदारी की।सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवम जिला पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी भी दल के साथ बामनिया पहुँचे एवम मतदाताओं को उत्साह बढ़ाते हुए निष्पक्ष एवम निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।पेटलावद रिटर्निंग एवम अनुविभागीय अधिकारी श्री शिशिर गेमावत एवम एस डी ओ पी सोनू डावर ने भी प्रमुख रूप से क्षेत्र भर में भ्रमण कर व्यवस्था की कमान संभाली।
चार प्रकार के मतपत्र पर मतदान करने की प्रक्रिया में कई मतदान केंद्रों पर अधिक समय लगते देखा गया।नियत समय 3 बजे बाद भी केंद्र के अंदर पहुँच चुके मतदाताओं ने मतदान किया।



