मतदान को लेकर मतदाताओं में देखा जा उत्साह उसका कई केंद्रों पर लगी लंबी कतार

0






मालवा लाइव पेटलावद। निर्मल  व्यास 

मतदान कर अपने कर्तव्यों का किया निर्वहन ग्राम सरकार को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है अल सुबह से ही इस महायज्ञ में अपनी आहुति देने के लिए पहुंचे मतदान केंद्रों पर लंबे समय के बाद हो रहे ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है विशेषकर महिला एवं युवाओं के साथ पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है कई मतदान केंद्रों पर महिला एवं पुरुष की लंबी कतारें देखी जा रही है सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया अनवरत जारी है प्रशासनिक अमला भी सतर्क कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी भी ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे मतदान का जायजा लेने पहुंच  साथ ही पेटलावद रिटर्निंग  एवं अनुविभागीय अधिकारी शिशिर गेमावत एसडीओपी सोनू डावर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं उल्लेखनीय है कि पेटलावद ब्लॉक में 77 ग्राम पंचायत के साथ 25 जनपद पंचायत और तीन जिला पंचायत चुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)