लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल से पांच पूर्व अध्यक्ष को डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन की जवाबदारी

0




मालवा लाइव।पेटलावद

लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व अध्यक्ष को लायंस इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट 3233 में डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन के रूप में मनोनीत किया गया है।

यह मनोनयन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉक्टर साधना सोडाणी ने अपनी वर्तमान कार्यकारिणी में किया है। इसमें लायन प्रबोध मोदी, लायन मनोज जानी, लायन पवन भंडारी, लायन दीपेश छजलानी, लायन निलेश पालीवाल को डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन के रूप में डिस्ट्रिक्ट की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

पेटलावद सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष इस वर्ष लायन डॉक्टर सोडाणी के नेतृत्व वाली टीम में डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन के रूप में हिस्सेदारी करेंगे। उक्त मनोनयन पर प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा, वाइस डिस्टिक गवर्नर लाइन योगेंद्र रुनवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।

फ़ोटो:

लायन प्रबोध मोदी, मनोज जानी, पवन भंडारी, दीपेश छजलानी, नीलेश पालीवाल।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)