पेटलावद के श्री चौहान जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त

0

 


मालवा लाइव।पेटलावद


पेटलावद. मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार अभियान मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह बुंदेला की सहमति ओर जिलाध्यक्ष रमेश परमार की सहमति झाबुआ जिला महामंत्री के पद पर पेटलावद के महेशकांत चौहान को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय की प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की समस्त योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने ओर आखरी छोर तक जरूरतमन्दो को योजनाओं का लाभ दिलाकर उन्हें मजबूत शशक्त बनाया जा सके, जिससे समाज मे फैली कुरूतियों को भी दूर किया जा सके। साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका सीधे लोगों को लाभ मिल रहा है। इस अभियान को सर्वागीण विकास उत्थान के साथ इस अभियान को मजबूत बनाए जाने एवं समय-समय आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए श्री चौहान को जिला महामंत्री के पद का दायित्व सौंपा गया है। 

इनकी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं सहित इष्ट मित्रो ने बधाई दी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)