मालवा लाइव।बदनावर
बदनावर गैंगरेप के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने व गैंगरेप के एक और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नागदा संपूर्ण बंद रहा। वही भारी संख्या में नागरिकों ने विरोध करते हुए पुलिस को ज्ञापन दिया । जय श्रीराम के नारे लगाते हुए गैंगरेप के आरोपी के घर बुलडोजर चलाने और दूसरे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई। समूचे गांव में लोग विरोध प्रकट करते हुए पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा ।
बदनावर की एक नाबालिग के साथ नागदा के फैजान पिता वाहिद ने अपने साथी अखिलेश के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। इस दौरान आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो भी बना लिया था। वीडियो के आधार पर आरोपी फैजान नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था। हिंदू संगठनों ने घटना पर विरोध जताया है। इस मामले में आज ग्राम नागदा में बंद का आह्वान किया गया है। आह्वान के चलते नागदा में व्यापारिक प्रतिष्ठान विरोध स्वरूप बंद रहें। नागदा में घटना के विरोध में अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।
भारी पुलिस तैनात रहा। ज्ञापन देने के दौरान दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे
#फैजान ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर में जब वह स्कूल से घर जा रही थी तब बड़ी चौपाटी के पास उसे आरोपी फैजान मिला। जिसने रास्ता रोककर छेड़छाड़ कर बोला कि तुझसे बात करना है तो मैंने मना कर दिया तो वह बोला कि तेरे अश्लील फोटो व वीडियो मेरे पास हैं। जो सबको बता दूंगा। मैं चिल्लाई तो मेरी कालोनी में रहने वाले लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर थाने पर लाए। नाबालिग ने बताया कि तीन दिन पहले जब मैं स्कूल से घर जा रही थी तो आरोपी बस स्टैंड पर मिला और मुझे बाइक पर बैठाकर चौपाटी के पास एक लाज में बने कमरे पर ले गया। उसने बताया कि यह कमरा मेरा है और अंदर से कमरा बंद कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। धमकी भी दी कि आवाज की तो जान से मार दूंगा। उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया और दूसरे आरोपित अखिलेश को बुलाया। उसने भी मेरे साथ दुष्कर्म किया। गंदे वीडियो भी बनाए। वह बोला कि जब भी बुलाएं तो आ जाना नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे। ब्लैकमेल कर उसने बाद में फिर मुझे बुलाया था। इस मामले में आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

