मालवा लाइव।महेश पाटीदार
बदनावर। नगरी निकाय चुनाव का 6 जुलाई को मतदान होगा। नगर में वार्ड 2 प्रत्याशी कोमल पाटीदार का जनसंपर्क का दौर जारी है । भाजपा कांग्रेस दोनों ही दलों में प्रचार प्रसार मे धमासान देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शरद सिंह सिसोदिया धार जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम नगर के चुनाव प्रभारी ठाकुर हरिनारायण सिंह बखतगढ़ सह प्रभारी सुनील सांखला द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड नंबर 2 श्रीमती कोमल दिनेश होती वार्ड के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। चुनाव कार्यालय उद्घाटन के पश्चात वार्ड क्रमांक 2 प्रत्याशी कोमल पाटीदार ने जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम ,प्रदेश महामंत्री शरद सिंह सिसोदिया के साथ बड़ी चौपाटी ,माथुर कॉलोनी, चाणक्यपुरी , शिव शक्ति कॉलोनी व बैजनाथ मंदिर के सामने मतदाताओं से रूबरू होकर आशीर्वाद लिया।
जनसंपर्क के दौरान अभिषेक टल्ला मोदी ,अतुल बाफना, अशोक डावर, निर्देश सोनगरा, कैलाश गुप्ता, दिनेश रघुवंशी, चेतन सिंह राठौर ,अश्विन पाटीदार ,कृष्णा पवार, मनोज परमार ,अशफाक मंसूरी ,रामेश्वर भगोरा, संदीप डांगी एवम सेवादल महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस ,एन एस यू आई ,किसान कांग्रेश, आईटी सेल के पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



