मालवा लाइव।रफीक कुरैषी
आलीराजपुर। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा गत दिनो थाना बखतगढ एवं सोण्डवा क्षैत्रांतार्गत को ग्राम पहाडी अंचल मथवाड एवं ग्राम चनोटा का भ्रमण किया गया। इस दौरान एसपी श्री सिंह ने ग्राम मथवाड एवं चनोटा के लोगों के बीच पहुंचे ओर ग्रामीणों से रूबरू हुवे | इस दौरान ग्रामीणों ने एसपी सिंह का सम्मान कर खुलकर चर्चा कर समस्याओ से अवगत कराया। एसपी सिंह ने अद्ययनरत छात्रों को ड्राप आउट न करते हुए पढ़ाई आगे जारी रखने संबंधी प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर बडी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामिण महिला-पुरूष एवं बच्चे उपस्थित थे। अभियान के तहत ग्रामीणजनों को प्रचलित कुरूतियों के संबंध में जागरूक किया गया एवं शराब का सेवन न करने, यातायात के नियमों, 18 वर्ष से कम की आयु में भागकर शादी करने, डाकण प्रथा, महिला हेल्पलाइन, ऊर्जा महिला डेस्क के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से अपील कि गई कि अपने सामाजिक स्तर को और बेहतर बनानें के लिये आवश्यक है, कि सभी जागरूक होवें, महिलाओं, बुजुर्गो का सम्मान करे, बच्चों को पढाये तथा जो भी बुराई, उसका त्याग करें, जिससे समाज मे अच्छा माहोल एवं वातावरण का निर्माण होगा। पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा विगत 06 माहों से लगातार जनजाग्रति अभियान चलाया जा रहा है। जनजागृति अभियान का उद्देश्य जिले में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास, डाकन प्रथा एवं समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान हेतु ग्रामीण जनता के मध्य जाकर चैपाल एवं खाटला बैठक के माध्यम से समझाईश दी जाकर तथा शिक्षा के स्तर मे सुधार कर इसे काफी हद तक दूर किया जा सकता है। जिसके लिये नवाचार की दिशा में जनजागृति अभियान के माध्यम से प्रयास किये जा रहे है। इस प्रकार की सामुदायिक पुलिसिंग आगे भी जारी रहेगी तथा दुरस्थ गांवों में जाकर उनसे चर्चा कर जागरूकता का पुरा प्रयास किया जा रहा है।
*दो फोटो-सलंगन*।
---------------------------


