नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवायें एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं) योजना-2015 अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय माधोपुरा झाबुआ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

0



मालवा लाइव।झाबुआ

झाबुआ। इन दिनों मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के ओदशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के द्वारा बाल संबर्धन एवं संरक्षण सप्ताह (01 से 07 जुलाई) अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 5 जुलाई-2022 को नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवायें एवं उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं) योजना-2015 अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय माधोपुरा झाबुआ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ श्रीमान मोहम्मद सैय्यदुल अबरार महोदय जी के निर्देशानुसार एवं विशेष न्यायाधीश श्रीमान महेन्द सिंह तोमर जी की अध्यक्षता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री लीलाधर सोलंकी जी की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विशेष न्यायाधीश श्री महेन्द्र सिंह तोमर, जिला न्यायाधीश/सचिव श्री लीलाधर सोलंकी जी एवं स्कूल प्राचार्य के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इसके बाद श्री तोमर जी द्वारा विधिक साक्षरता शिविर के संबंध में उपस्थित छात्र/छात्राओं को बताया गया कि आप लोगों को आपके अधिकारों और कानून का पूरा ज्ञान होना चाहिए। क्योंकि ज्ञान के अभाव में आप लोग अनेक ऐसी परिस्थितियों का सामना करते हैं, जिसे नहीं करना चाहिए। कोई भी परिस्थिति में आप अपने अधिकार का उपयोग करें। श्री तोमर जी ने छात्रों को समाज सेवा और संस्कारों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे संस्कारों की बदौलत ही अच्छे समाज का निर्माण होता है और अच्छे देश का निर्माण होता है। हमे अपने गुरू एवं माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। शिविर में उपस्थित जिला न्यायाधीश/सचिव श्री लीलाधर सोलंकी ने उपस्थित समस्त छात्र/छात्राओं को जानकारी देते हुए चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, मोटरयान अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, बाल शिक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शिविर के माध्यम से बच्चों को बताया गया कि अगर आपके आस-पास जो बच्चे स्कूल नहीं जाते है उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करे। उक्त शिविर में स्कूल प्रधान पाठक श्री महेश चंद जैन, अध्यापक, श्रीमती प्रतिभा अलसे, श्रीमती ज्योत्सना पण्डया, श्रीमती कलावती एवं श्रीमती सुनिता ढाकिया उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)