जीते हुए पंच को हारा हुआ दिखाया निर्वाचित सूची में- तिलगरा पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 का मामला- निर्वाचन अधिकारी ने सूची में काली बाई का नाम होना बताया जबकि वास्तव में ललिता बाई को 70 मत मिले थे और 16 वोट से विजय हुई थी

0

 




मालवा लाइव।बदनावर


बदनावर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है ।जीते हुए पंच को हारा वह दिखा कर नाम गायब कर दिया ।वही हारे हुए पंच को जीता हुआ दिखाकर पंचों की लिस्ट में शामिल किया गया 


ग्राम पंचायत तिलगारा में वार्ड क्रमांक 14 में ललिता बाई को 70 मत मिले थे वहीं कालीबाई गोविंद को 540 मत मिले थे किंतु निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पंचों की सूची में भारी अनियमितता सामने आई। कालीबाई को विजेता घोषित किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़ का कहना है कि हमारे पास जो सूची आई है उसमें कालीबाई को 70 व ललिता बाई को चोपन मत मिलना बताया गया है जबकि वास्तव में ललिता बाई को 70 मत मिलने व कालीबाई को 54 मत मिलने की निर्वाचन अधिकारी  ने मतदान गणना के दौरान दी गई पर्ची में स्पष्ट दिखाया गया है कि ललिता भाई को 70 मत मिले हैं और 16 मतों से निर्वाचित हुई है बदनावर में इस प्रकार का बड़ा मामला पहली बार सामने आया है अब देखना है कि शासन वास्तव में ललिता बाई को पंच निर्वाचित घोषित करता है या कालीबाई को ही अपनी सूची में नाम जारी रखता है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)