पेटलावद। मनोहरसिंह डोडिया
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पेटलावद मे जिला एंव अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवम अध्यक्ष तहसील विधिक सहायता मनोहरलाल पाटीदार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एल.चोपड़ा ने सिविल हॉस्पिटल पेटलावद में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शूभारंभ किया गया।
यह अभियान 11 जुलाई से 25 जुलाई तक विभिन्न स्थानो पर चलाया जा रहा है।पर्यावरण संरक्षण हेतु स्थानीय प्रजाति के वृक्षों का ऐसे स्थानों पर रोपण करना जहां इन वृक्षों की उत्तरजीवितता सूनिश्चित की जा सके । इस हेतु एडीजे. पेटलावद द्वारा विधिक सेवा समिति के सदस्यों की बैठक आहुत कर सभी को वृक्षारोपण का विभागवार लक्ष्य सौंपा गया।
100 से अधिक पौधे रोपे
-------
इस अवसर पर सिविल अस्पताल पेटलावद जिला झाबुआ में न्यायाधीश श्रीमती रुचि पटोरिया डॉ. गोपालसिंह चोयल, डॉ.एम.एल.चोपड़ा, डॉ. अखिलेश सरोडा, अस्पताल के कर्मचारी ,एवम नर्सिग कॉलेज आयुष्मान से आये छात्र ने मिलकर न्यायाधीश चिकित्सक एवम कर्मचारी के साथ मिलकर 100 से अधिक बिभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया ।
अलग अलग विभागों के अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहे,जिनमे मूख्य रूप से न्यायाधीश कनिष्ठ खंड श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा एवम चिराग अरोरा व सीईओ जनपद पेटलावद अमित व्यास, रेंजर पेटलावद ओमप्रकाश बिरला, आदि ने वृक्षारोपण किया। अगले लगभग 15 दिवस तक इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का क्रियान्वयन विधिक सहायता समिति के द्वारा जन सहयोग से किया जायेगा।

